Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Palamu News: थर्ड लाइन निर्माण कार्य से पलामू की रेल सेवाएं प्रभावित, 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 के बदले रूट

Palamu News: दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा थर्ड लाइन निर्माण कार्य के तहत चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य का असर पलामू जिले की रेल सेवाओं पर पड़ा है। रेलवे ने 22 से 28 जून तक 14 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 22 से 27 जून तक परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इससे पलामू, जपला, हैदरनगर और हुसैनाबाद क्षेत्र के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

छीपादोहर-मंगरा सेक्शन में जारी है महत्वपूर्ण कार्य
रेलवे के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में थर्ड लाइन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन छीपादोहर और मंगरा स्टेशन के बीच तीसरी लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य अभी जारी है। इसी वजह से एनआई कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट करना पड़ा है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

इन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया मार्ग
रेलवे ने विशाखापट्टनम-बनारस एक्सप्रेस, धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस, हटिया-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, रांची-बनारस इंटरसिटी, नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस समेत कुल 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है। इन ट्रेनों का संचालन गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, गया, बरकाकाना और चोपन मार्ग से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की यात्रा अवधि बढ़ सकती है।

रांची-सासाराम एक्सप्रेस समेत कई लोकल ट्रेनें रद्द
रेलवे ने एक एक्सप्रेस और 14 पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है। पलामू की लाइफ लाइन मानी जाने वाली रांची-सासाराम एक्सप्रेस 23 से 27 जून तक रद्द रहेगी। इसके अलावा बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह-चोपन, गोमो-बरवाडीह, बरकाकाना-बनारस और डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह जैसी कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

यात्रियों ने मांगी वैकल्पिक रेल सेवा, सड़क सफर बना मजबूरी
ट्रेनों के रद्द होने से जपला, हैदरनगर और हुसैनाबाद क्षेत्र के यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन शटल और जीडीआर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से डालटनगंज तक बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि रेल सेवा बाधित होने से लोगों को करीब 80 किलोमीटर सड़क मार्ग से डालटनगंज जाना पड़ रहा है, जहां बस किराया लगभग 150 रुपये है। यात्रियों ने अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाने और पलामू सांसद वीडी राम के हस्तक्षेप से समस्या के समाधान की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !