Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Aaj Ka Panchang: आज महेश नवमी के साथ आखिरी बड़ा मंगल, पूजा-दान से मिलेगा पुण्य और समृद्धि

Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार आज, 23 जून को महेश नवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन अन्न, धन, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। संयोग से आज ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल भी है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।

नवमी तिथि के साथ बन रहे शुभ योग, हस्त नक्षत्र का प्रभाव
आज ज्येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि दोपहर 4:39 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी। दिन की शुरुआत वरीयान योग से हुई है, जो सुबह 10:13 बजे तक रहेगा, इसके बाद परिघ योग लग जाएगा। वहीं चंद्रदेव कन्या राशि में विराजमान हैं और दोपहर 11:54 बजे तक हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। हस्त नक्षत्र को साहस, परोपकार, मेहनत और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है।

सूर्य-चंद्र की स्थिति और दिन के शुभ मुहूर्त
आज सूर्य देव मिथुन राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्योदय सुबह 5:24 बजे और सूर्यास्त शाम 7:22 बजे होगा। पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 बजे से 12:51 बजे तक रहेगा। वहीं अमृत काल सुबह 5:31 बजे से 7:13 बजे तक रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है।

राहुकाल और अशुभ समय का रखें ध्यान
धार्मिक कार्यों और नए शुभ कार्यों की शुरुआत करते समय अशुभ समय से बचने की सलाह दी जाती है। आज राहुकाल दोपहर 3:53 बजे से शाम 5:38 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुलिकाल दोपहर 12:23 बजे से 2:08 बजे तक और यमगण्ड सुबह 8:54 बजे से 10:39 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन समयों में महत्वपूर्ण कार्यों को टालना बेहतर माना जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !