Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Seraikela News: एनएच-33 पर हिट एंड रन, सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप घायल

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर सोमवार शाम एक हिट एंड रन की घटना सामने आई। दुबराजपुर गांव के पास शाम करीब 7:45 बजे सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

अस्पताल में चल रहा इलाज
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के पेट्रोल पंपों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके अलावा संदिग्ध वाहन की पहचान के लिए टोल प्लाजा से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
 
स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग
एनएच-33 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने हाईवे पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्पीड कंट्रोल के उपाय और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !