Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Current News : हरियाणा शिक्षा परियोजना घोटाला: IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार, 504 करोड़ रुपये के गबन की जांच तेज

Current News : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा शिक्षा परियोजना से जुड़े बहुचर्चित करोड़ों रुपये के घोटाले में आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी उस अवधि में उनकी भूमिका को लेकर की गई है, जब वे हरियाणा के स्कूली शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। सीबीआई अब मामले की वित्तीय लेनदेन और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


सरकारी खातों के जरिए करोड़ों रुपये के गबन का आरोप

सीबीआई जांच के अनुसार वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए IDFC First Bank में विभिन्न सरकारी विभागों के खाते खोले गए थे। जांच में अब तक करीब 504 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। एजेंसी का दावा है कि इनमें से 60.54 करोड़ रुपये के गबन में पंकज अग्रवाल की कथित संलिप्तता पाई गई है।

शेल कंपनियों के जरिए निकाली गई रकम, 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट

जांच एजेंसी के मुताबिक, प्रधान सचिव रहते हुए पंकज अग्रवाल ने हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद और हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के बैंक खाते खुलवाए थे। आरोप है कि इन्हीं खातों से शेल कंपनियों के माध्यम से करोड़ों रुपये की राशि का कथित गबन किया गया। सीबीआई इस मामले में अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। गिरफ्तार आईएएस अधिकारी को अदालत में पेश किया जाएगा। एजेंसी इस मामले के साथ-साथ इससे जुड़े अन्य वित्तीय लेनदेन और संभावित घोटालों की भी जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !