UP News: यूपी के खागा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया के घोड़ादहा गांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। आरोपी की पहचान बगदाहा गांव निवासी उत्तम महतो के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक बताया जाता है।
रात में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का प्रयास
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात महिला अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उत्तम महतो घर में घुस गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी को जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया
ग्रामीणों ने आरोपी को रातभर निगरानी में रखा। बुधवार सुबह लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी को जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। ग्रामीणों का कहना था कि महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की जांच
सूचना मिलने के बाद खागा पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घोड़ादहा गांव देवघर और जामताड़ा जिले की सीमा के निकट स्थित है, जहां इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा जारी है।