Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

BREAKING: 15 जिलों में उपनिर्वाचन कार्यों के लिए अधिकारियों की तैनाती, सरकार ने जारी किया आदेश

BREAKING: झारखंड सरकार ने आगामी निर्वाचन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को विभिन्न जिलों में उपनिर्वाचन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। जारी आदेश के तहत ललन कुमार को खूंटी, मो. मेजाहिद को पाकुड़, प्रशांत लायक को गोड्डा तथा लक्ष्मी नारायण को दुमका जिले का दायित्व दिया गया है। वहीं विजय सोनी को कोडरमा और सागरी बराल को देवघर में उपनिर्वाचन कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई अन्य जिलों में भी हुई पदस्थापना
सरकार ने पायल राज को गिरिडीह, संजय कुमार को लोहरदगा और पारूल सिंह को सरायकेला-खरसावां जिले में तैनात किया है। इसके अलावा गुंजन सिन्हा को गुमला तथा कुमुदिनी टुडू को साहेबगंज जिले की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार कयूम अंसारी को जामताड़ा, रवींद्र कुमार को चतरा, कुमुद झा को गढ़वा और वेदवंती कुमारी को हजारीबाग जिले का उपनिर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सरकार की ओर से की गई इस नियुक्ति का उद्देश्य संबंधित जिलों में निर्वाचन संबंधी कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में चुनावी तैयारियों, प्रशासनिक समन्वय और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की निगरानी करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !