Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, 4 दिव्यांगजनों को मिली ई ट्राई साइकिल

Jamshedpur News: समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया.



बिजली से लेकर जमीन विवाद तक कई मामलों पर पहुंचे लोग

जन शिकायत निवारण दिवस में बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों, भूमि विवाद, म्यूटेशन, पीएमईजीपी के तहत ऋण स्वीकृति, अवैध कब्जा, सीमांकन, चिकित्सीय सहायता, घरेलू और पारिवारिक विवाद, नाली निर्माण, जलमीनार की मरम्मत, अंत्योदय राशन कार्ड, विद्युत कनेक्शन और ग्राम प्रधान नियुक्ति समेत कई जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावा विभिन्न मांगपत्र और ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपे गए.


चार दिव्यांगजनों की समस्या पर तत्काल लिया गया फैसला
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों पर विशेष संवेदनशीलता दिखाई गई. चार दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें ई ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई. इस पहल से लाभुकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और उनके दैनिक कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी.


अधिकारियों को दिया त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश
उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी प्राप्त आवेदनों की क्रमवार समीक्षा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी और जल्द समाधान सुनिश्चित करना है. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !