Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Seraikela News: सरायकेला में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

Seraikela News: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को सरायकेला सामुदायिक भवन स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस निरीक्षण में राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी (वेयरहाउस) देवदास दत्ता भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अभिनव प्रकाश के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

टीम ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों, प्रवेश-निकास रजिस्टर, डबल लॉक सिस्टम और सील व्यवस्था की जांच की। इसके अलावा ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, दस्तावेजों के रख-रखाव और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

वहीं राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता ने सुरक्षा संसाधनों की नियमित जांच और रख-रखाव पर जोर दिया। उन्होंने वेयरहाउस से जुड़े सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने और प्रवेश-निकास गतिविधियों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने कहा कि मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। इसी उद्देश्य से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !