Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Seraikela News: सरायकेला में SIR की समीक्षा, बीएलओ प्रशिक्षण का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड सभागार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण का मंगलवार को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर राज्यभर में SIR कार्यक्रम के तहत बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं को जोड़ना और सूची को अधिक समावेशी बनाना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !