Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Jamshedpur News: लगातार दौरे और कार्यक्रमों के बीच बिगड़ी विधायक पूर्णिमा दास साहू की तबीयत, टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लगातार दौरे और विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के दौरान उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) लो हो गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें निगरानी में रखा गया है।

डॉक्टरों की टीम रख रही निगरानी
विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास टीएमएच पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल में डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल विधायक पूर्णिमा दास साहू टीएमएच में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !