Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Horoscope Today: ग्रह-नक्षत्रों की चाल क्या देगी शुभ संकेत या बढ़ाएगी चुनौतियां, पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल

Horoscope Today: ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। किसी के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है तो किसी को स्वास्थ्य, संबंधों या कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.



मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले. व्यापार में स्थिति नरम रहेगी. संतोष रखने से सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा. समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रह सकता है. बचते-बचते कलह-विवाद की स्थिति भी बन सकती है.
शुभ रंग: गुलाबी.
उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें.
शुभ अंक: 4, 5, 7.

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को गति देगा. यात्रा का दूरगामी लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में तालमेल और समन्वय बना रहेगा. आर्थिक हितों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं.
शुभ रंग: सफेद.
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 3, 5, 7.

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले उचित मूल्यांकन अवश्य करें. व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति होगी. मेहनत का लाभ मिलेगा. अनावश्यक विवादों से दूर रहें. मेहमानों का आगमन हो सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ रंग: हरा.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ अंक: 5, 7, 9.

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा. आध्यात्मिक वातावरण मन को शांति देगा. साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा. पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी. यात्रा के योग बन रहे हैं.
शुभ रंग: क्रीम.
उपाय: चंद्रमा को दूध मिश्रित जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 2, 6, 7.

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
विवादों और मुकदमेबाजी से राहत मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में बाधाएं दूर होंगी. सहयोगियों और परिवार का साथ मिलेगा. लेन-देन से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी. भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा.
शुभ रंग: सुनहरा.
उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें.
शुभ अंक: 4, 6, 8.

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
शुभ रंग: हरा.
उपाय: गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.
शुभ अंक: 3, 5, 7.

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य और खान-पान के प्रति विशेष सावधानी बरतें. शिक्षा और प्रतियोगी कार्यों में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यापार में प्रगति होगी, लेकिन भाइयों या करीबी लोगों से मतभेद की आशंका रहेगी.
शुभ रंग: आसमानी.
उपाय: मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं.
शुभ अंक: 2, 4, 6.

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कार्यसिद्धि में अधिक समय नहीं लगेगा. आर्थिक लाभ के उत्तम योग बन रहे हैं. शिक्षा और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. परिवार में मांगलिक चर्चा हो सकती है. मातृ पक्ष से विशेष लाभ मिलेगा.
शुभ रंग: लाल.
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें.
शुभ अंक: 2, 4, 7.

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मनचाही इच्छा पूरी होने के संकेत हैं. व्यापारिक कार्यों में प्रगति होगी. धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च हो सकता है. दूसरों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.
शुभ रंग: पीला.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें.
शुभ अंक: 3, 5, 8.

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. किसी भी कार्य में गलत तरीके अपनाने से बचें. समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. भरोसेमंद लोगों से भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी.
शुभ रंग: नीला.
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें.
शुभ अंक: 3, 6, 9.

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रेम संबंधों में सकारात्मक प्रगति संभव है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी.
शुभ रंग: बैंगनी.
उपाय: जरूरतमंद को नीले वस्त्र दान करें.
शुभ अंक: 3, 5, 7.

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है. शिक्षा और व्यापार से जुड़े मामलों में धैर्य बनाए रखें. अपनों का सहयोग मिलता रहेगा.
शुभ रंग: पीला.
उपाय: भगवान विष्णु को चंदन अर्पित करें.
शुभ अंक: 2, 5, 8.

आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए मिश्रित लेकिन संभावनाओं से भरा रहेगा. जहां कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, संबंधों और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. सकारात्मक सोच, धैर्य और सही समय पर सही निर्णय आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकते हैं. शुभ दिन की मंगलकामनाएं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !