Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Ranchi News: श्राद्ध कार्यक्रम में गया था परिवार, पीछे से सूने घर में लाखों की चोरी

Ranchi News: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित कुम्हार टोली के चुन्ना भट्ठा चौक में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. परिवार के बाहर रहने का फायदा उठाकर बदमाश घर में घुसे और जेवरात, नकदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

बताया जा रहा है कि मकान मालिक विजय प्रजापति अपने रिश्तेदार के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए राउरकेला गए हुए थे. घर की जिम्मेदारी उन्होंने अपनी बेटी प्रीति देवी को सौंपी थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर थे. जब प्रीति देवी घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजा खोलते ही अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गईं. घर का सामान बिखरा पड़ा था और कमरों में रखी अलमारियां व बक्से टूटे हुए थे.

चोरों ने घर की पूरी तलाशी लेते हुए सोने और चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी चुरा ली. चोरी गए सामान में सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, बालियां, अंगूठी, चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के और करीब 40 हजार रुपये नकद शामिल हैं. इसके अलावा कई जरूरी दस्तावेज भी गायब बताए जा रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. मामले को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !