Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Ranchi News: शादी के तीन महीने बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत

Ranchi News: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शादी के महज तीन महीने बाद एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है.

पीड़िता निकू कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी शादी 14 मार्च 2026 को बिरसा चौक निवासी सुनील सिंह के साथ हुई थी. विवाह के दौरान उनके परिवार की ओर से नकद राशि, जेवरात और घरेलू सामान सहित लाखों रुपये खर्च किए गए थे. इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी.

महिला का आरोप है कि पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. वहीं सास कांति देवी, गोतनी रीमा सिंह और भैंसुर नीरज सिंह भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. पीड़िता के अनुसार, उससे बार-बार 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार उसे भोजन तक नहीं दिया जाता था. लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उसने पुलिस की शरण ली.

मामले में विवाहिता ने पति सुनील सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !