Petrol Diesel Price Today: 24 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन झारखंड के कुछ शहरों में मामूली उतार चढ़ाव जरूर देखने को मिला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद तेल कंपनियों ने व्यापक स्तर पर कीमतों में कटौती नहीं की है.
झारखंड में कहां बढ़े और कहां घटे पेट्रोल के दाम
रांची में पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है. वहीं देवघर में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 105.05 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. दूसरी ओर धनबाद में 21 पैसे और जमशेदपुर में 25 पैसे की कमी दर्ज की गई है, जिसके बाद यहां पेट्रोल क्रमश, 105.27 रुपये और 105.22 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. जबकि लखनऊ में 16 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बेंगलुरु में सबसे बड़ी राहत मिली है, जहां पेट्रोल 75 पैसे सस्ता हुआ है.
डीजल में भी झारखंड के शहरों में मिला-मिला जुला असर
डीजल के मोर्चे पर भी रांची में कोई बदलाव नहीं हुआ और कीमत 100.49 रुपये प्रति लीटर बनी रही. देवघर में 10 पैसे की बढ़ोतरी के साथ डीजल 100.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं धनबाद में 17 पैसे और जमशेदपुर में 23 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद नई कीमतें क्रमशः 100.49 रुपये और 100.42 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.
दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुरुग्राम और नोएडा में भी कोई बदलाव नहीं हुआ. बेंगलुरु में डीजल 76 पैसे सस्ता हुआ है.
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी क्यों नहीं मिली बड़ी राहत
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा बातचीत आगे बढ़ने के संकेतों के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव कम हुआ है. इससे सप्लाई को लेकर चिंताएं भी घटी हैं. इसके बावजूद तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों में कोई बड़ी कटौती नहीं की है.
फिलहाल झारखंड समेत देश के अधिकांश शहरों में ईधन की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी और गिरावट दर्ज की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं को हल्की राहत या अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ सकता है.