Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Ranchi News: रांची में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा था बिजली मिस्त्री, पीछे से सूने घर को चोरों ने खंगाला, लाखों की चोरी

Ranchi News: राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित रवि स्टील इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य एक परिजन के इलाज के सिलसिले में अस्पताल में मौजूद थे. चोरी की वारदात सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत और नाराजगी का माहौल है.

बताया जाता है कि मकान मालिक अखिलेश चौधरी पेशे से बिजली मिस्त्री हैं. कुछ दिन पहले ट्रांसफॉर्मर पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल में रहकर उनकी देखभाल कर रहे थे, जिसके कारण घर कई दिनों से खाली पड़ा था.

इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया. बदमाशों ने मकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला. घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर फरार हो गए. जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली और वे घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था और चोरी का खुलासा हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाकर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !