Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के आवास से जेवरात चोरी के मामले में दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित पूर्व राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के आवास से जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में घर की साफ-सफाई का काम करने वाले रामू कुमार और उसे काम दिलाने वाली महिला रंजनी मलिक को आरोपी बनाया गया है।


सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।


जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने कुछ सोने के जेवरात एक बैग में रखे थे। 23 जून को जब उन्होंने बैग की तलाश की तो वह घर से गायब मिला। इसके बाद उन्होंने घरेलू काम करने वाले रामू कुमार को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी संपर्क में नहीं आया। इससे उन पर संदेह गहरा गया।

दुलाल भुइयां ने मामले की शिकायत सीतारामडेरा थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 21 जून से 23 जून के बीच किसी समय बैग गायब हुआ। चोरी हुए बैग में करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण रखे हुए थे।

पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !