Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Manipur News: मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, इंफाल से भारी मात्रा में हथियार समेत उग्रवादी गिरफ्तार

Manipur News: मणिपुर में अवैध हथियारों, उग्रवादियों और मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कांगपोकपी जिले के कोटलेन इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है।

कांगपोकपी में बरामद हुए आधुनिक हथियार, मोर्टार और सैकड़ों कारतूस
मणिपुर पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 24 जून को हुए अभियान में एक 5.56 एमएम एक्स-कैलिबर राइफल, आठ सिंगल बैरल राइफलें, चार इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, एक यूबीजी, पांच लाथोड्स, विभिन्न कैलिबर के 236 कारतूस, दो मैगजीन तथा एक बाओफेंग हैंडसेट व चार्जर बरामद किए गए। सुरक्षा एजेंसियां बरामद हथियारों के स्रोत और इनके इस्तेमाल की संभावनाओं की भी जांच कर रही हैं।

इंफाल वेस्ट से उग्रवादी संगठन का सदस्य गिरफ्तार
दूसरी ओर, 22 जून को सुरक्षाबलों ने इंफाल वेस्ट जिले के इंफाल थाना क्षेत्र स्थित आईएसबीटी गेट के पास खुमन लम्पक इलाके से मणिपुर नगा पीपल्स फ्रंट (एमएनपीएफ) के एक कथित लांस कॉर्पोरल सिरो वुंगटा उर्फ रोनाल्डो (24) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादी कामजोंग जिले के तारोंग गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस उससे संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

राज्यभर में सर्च ऑपरेशन जारी, 112 नाके और चेक प्वाइंट स्थापित
सुरक्षा बल 24 जून को भी राज्य के बाहरी और संवेदनशील क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तथा एरिया डोमिनेशन अभियान में जुटे रहे। पुलिस के अनुसार, इन अभियानों के दौरान लगातार हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मणिपुर के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों समेत विभिन्न जिलों में कुल 112 नाके और चेक प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !