Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Chaibasa News : सोनपोखरी में मिले सक्रिय बम को निष्क्रिय करने की तैयारी, सेना के बम निरोधक दस्ते का इंतजार

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के सोनपोखरी गांव में खेत से सक्रिय बम मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। मंगलवार सुबह किसान विजय हेम्ब्रोम के खेत में संदिग्ध विस्फोटक मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए सेना के बम निरोधक दस्ते का इंतजार किया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, खेत में काम के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस और सुरक्षा बलों को दी गई। प्रारंभिक जांच में इसे सक्रिय बम माना गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

सुरक्षा बलों ने इलाके को किया सील, सावधानी बरतने की अपील

सेना के बम निरोधक दस्ते के पहुंचने तक घटनास्थल को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रखा गया है। सीआरपीएफ की जी/134 बटालियन के जवान लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। बम के आसपास किसी भी व्यक्ति के जाने पर रोक लगा दी गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से घटनास्थल से दूर रहने और सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सेना के विशेषज्ञों के पहुंचने के बाद सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम को निष्क्रिय किया जाएगा।

सक्रिय बम मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि विस्फोटक खेत तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कोई नक्सली गतिविधि या अन्य कारण तो नहीं है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !