Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Jamshedpur News: बिरसानगर में प्रेमिका ने साथ रहने से किया इनका तो युवक ने वीडियो कॉल पर की फांसी लगाकर आत्महत्या

Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-2 में बुधवार देर रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय सावन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया था। मिली जानकारी के अनुसार सावन कुमार विवाहित था और पहले अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ बागुनहातु में रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह परिवार से अलग होकर बिरसानगर जोन नंबर-2 स्थित एक किराये के मकान में रह रहा था।

वीडियो कॉल पर हुई बातचीत के बाद घटना
बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात सावन ने अपनी प्रेमिका रिमी को वीडियो कॉल किया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि वह अपने परिवार से अलग होकर उसके साथ रहने के उद्देश्य से आया है। आरोप है कि महिला द्वारा साथ रहने से इनकार करने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रेमिका मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सावन को फंदे से उतारकर तत्काल मर्सी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद देर रात मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। इधर, सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !