Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Seraikela News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अफवाहों से बचें, सभी पात्र मतदाताओं का नाम होगा शामिल- उपायुक्त

Seraikela: सरायकेला जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी फैल रही अफवाहों को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए लोगों से ऐसे दुष्प्रचार पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से यह गलत जानकारी फैलाई जा रही है कि मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन कर उनका नाम नई मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। किसी भी योग्य मतदाता के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।

30 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन
उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर-2026 के लिए 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 20 जून से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण और आवश्यक मुद्रण कार्य किए जाएंगे। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी 29 जुलाई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपना नाम जुड़वा सके या आवश्यक सुधार करा सके।

अक्टूबर में जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
उन्होंने बताया कि दावा एवं आपत्तियों के निष्पादन तथा नोटिस संबंधी प्रक्रिया 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार एवं पारुल सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आम नागरिकों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !