Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

East Singhbhum News: धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा, रेलवे 4 जुलाई से शुरू करेगा अयोध्या-काशी-बैद्यनाथ धाम के लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन

East Singhbhum News: धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे “अयोध्या काशी पुण्य यात्रा विद बैद्यनाथ धाम” नामक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन यात्रियों को अयोध्या, काशी (वाराणसी) और देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी।

4 जुलाई को सिकंदराबाद से होगी यात्रा की शुरुआत
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अनुसार, यह विशेष ट्रेन 4 जुलाई 2026 को तेलंगाना के सिकंदराबाद से रवाना होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में 14 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए गए हैं, जिससे सफर अधिक आरामदायक होगा।

झारखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
रेलवे के जारी कार्यक्रम के अनुसार, 5 जुलाई को ट्रेन शाम 7:00 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। इसके बाद रात 8:55 बजे राउरकेला पहुंचेगी और 9:05 बजे आगे बढ़ेगी। वहीं 6 जुलाई को रात 11:50 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। इसके बाद रात 12:10 बजे रांची स्टेशन पर 10 मिनट के ठहराव के बाद अपनी आगे की यात्रा जारी रखेगी।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार धार्मिक यात्रा उपलब्ध कराना है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंचने के लिए एक सीधा और सुलभ साधन उपलब्ध होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !