Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित प्रतीक पावर मिल में आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के तारों में हुए फॉल्ट के बाद आग की लपटें तेजी से उठने लगीं, जिससे परिसर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सूझबूझ से आग पर काबू, बड़ा हादसा टला
सूझबूझ दिखाते हुए कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और मिल प्रबंधन को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, हालांकि मिल के कुछ विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल प्रबंधन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा व विद्युत प्रणाली की जांच शुरू कर दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !