Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Latehar News : नेतरहाट में तनाव के बीच बड़ी कार्रवाई, किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Latehar News : लातेहार जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रशासन और उत्पाद विभाग ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। नेतरहाट बाजार बंद के दौरान की गई इस छापेमारी में एक स्थानीय किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।
मुखिया और दूसरे पक्ष में मारपीट के बाद बंद हुआ था नेतरहाट बाजार
घटनाक्रम की शुरुआत बुधवार की रात हुई, जब नेतरहाट के मुखिया रामविशुन ठाकुर और धर्मेंद्र ठाकुर के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में मुखिया के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए। मुखिया पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को उनके समर्थकों ने नेतरहाट बाजार को पूरी तरह बंद करा दिया, जिससे इलाके में अचानक तनाव बढ़ गया।

बाजार बंद और तनाव की सूचना मिलते ही महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सुलेमान मुंडरी, डीएसपी पूजा कुमारी और नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

प्रशासन से शिकायत के बाद उत्पाद विभाग की छापेमारी, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
बाजार बंद कराने पहुंचे समर्थकों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने इलाके में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री की गंभीर शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने तुरंत उत्पाद विभाग को एक्शन लेने के लिए सूचित किया।

सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने नेतरहाट बाजार स्थित  दीपक किराना दुकान  में औचक छापेमारी की। इस दौरान दुकान के भीतर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी/अंग्रेजी शराब का स्टॉक बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया।

एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने बताया कि फिलहाल नेतरहाट में शांति और विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। इसके साथ ही उन्होंने नेतरहाट बाजार क्षेत्र में सरकारी और वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी जल्द से जल्द हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !