Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में मवेशियों द्वारा धान की फसल चरने पर विवाद, मारपीट के बाद SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड के सोनपड़सा गांव में गाय-बैलों द्वारा धान की फसल चरने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। खुले मवेशियों के खेत में घुसने से कई एकड़ में लगी फसल नष्ट हो गई, जिससे किसानों में भारी आक्रोश फैल गया।


पुलिस ने संभाला हालात, गांव में तनावपूर्ण शांति
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से आवारा मवेशी लगातार खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। बुधवार को जब बड़ी मात्रा में धान की फसल चर ली गई, तो गुस्साए किसानों ने कई बैलों को पकड़कर सामुदायिक भवन में बंद कर दिया। इसके बाद पशुपालकों ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई।

स्थिति बिगड़ने पर मझगांव थाना प्रभारी धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह हालात को काबू में किया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 3 नामजद समेत 6 पर कार्रवाई
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए SC/ST एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसडीपीओ राफेएल मुर्मू के अनुसार, इस मामले में 3 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !