Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Khan Sir Coaching Center Fire: खान ग्लोबल स्टडीज में लगी आग, छात्रों में मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने पहले ही दी थी चेतावनी

Khan Sir Coaching Center Fire:पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में आग लगने की घटना के बाद कोचिंग संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. गनीमत रही कि समय रहते सभी छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

अचानक धुआं उठने से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण संस्थान के भीतर अचानक धुआं उठने लगा. देखते ही देखते पूरे परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इस दौरान कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बना रहा.

सुरक्षा जांच में पहले ही मिली थीं कई खामियां
बिहार अग्निशमन विभाग ने हाल ही में संस्थान की दो बार जांच की थी. जांच के दौरान आपातकालीन निकास मार्ग का अधूरा निर्माण, आग बुझाने की आधुनिक व्यवस्था का अभाव, धुएं की पहचान करने वाले उपकरणों की कमी, पर्याप्त जल भंडारण नहीं होना और पंप गृह का अधूरा कार्य जैसी कई गंभीर कमियां सामने आई थीं. विभाग ने इन कमियों को दूर करने के लिए संस्थान को नोटिस भी जारी किया था.

सुधार के लिए मिला 10 दिन का समय
हाल ही में लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद देशभर में सुरक्षा मानकों की जांच तेज कर दी गई है. इसी क्रम में प्रशासन ने खान ग्लोबल स्टडीज को सभी कमियां दूर करने के लिए 10 दिनों का अंतिम समय दिया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तय समय में व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उल्लेखनीय है कि इसी अभियान के दौरान प्रयागराज स्थित खान सर के एक कोचिंग केंद्र को सील भी किया जा चुका है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !