Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में हंगामा, महिला डॉक्टर पर मरीज के परिजन को थप्पड़ मारने का आरोप

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो-डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल के गायनिक विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के बाहर गुरुवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर पर दुर्व्यवहार और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया. घटना के बाद कुछ देर तक अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा.

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:15 बजे भुईयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी एक मरीज का परिजन गायनिक ओटी के बाहर मौजूद था. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने उससे पूछा कि वह ऑपरेशन थिएटर में झांकने क्यों गया था. परिजन का कहना है कि वह ओटी के अंदर नहीं गया था, बल्कि बाहर स्थित केबिन के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था.

बताया जाता है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर महिला डॉक्टर ने युवक को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करते हुए संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.

हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया. घटना के बाद भी परिजनों में नाराजगी बनी रही और उन्होंने मामले की शिकायत करने की बात कही. हालांकि देर शाम तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी.



सूत्रों के अनुसार, संबंधित महिला डॉक्टर रात की ड्यूटी पर थीं और घटना के कुछ समय बाद अस्पताल से चली गईं. वहीं, अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया है. फिलहाल घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !