Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Jamshedpur News: जमशेदपुर के हलुदबानी के तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी, पहचान और मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हलुदबानी पारा टोला स्थित अभिनाश तालाब में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव तैरता देख स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।


स्नान करने पहुंचीं महिलाओं ने तालाब में देखा शव, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार, हलुदबानी के छुटकी टोला की कुछ महिलाएं रोजाना की तरह सुबह तालाब में स्नान करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और उससे दुर्गंध भी आने लगी थी।

शव की पहचान नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। हालांकि अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है और न ही किसी स्थानीय व्यक्ति ने मृतक को पहचानने का दावा किया है। पुलिस मृतक की पहचान और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परसुडीह थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इस घटना के बाद हलुदबानी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !