Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Bihar News: बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सोनू-मोनू के पिता और वकील प्रमोद सिंह गिरफ्तार, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

Bihar News: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर निवासी कुख्यात गैंगस्टर सोनू-मोनू के पिता और अधिवक्ता प्रमोद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ रामकृष्णा के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार और कई थानों की पुलिस टीम ने उनके आवास पर छापेमारी कर कार्रवाई की। प्रमोद सिंह पंचमहला थाना कांड संख्या 27/2026 में नामजद आरोपी थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

जब्त बाइक छुड़ाने के मामले में फरार प्रमोद सिंह गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार प्रमोद सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और 15-20 लोगों के साथ मिलकर पुलिस द्वारा जब्त की गई मोटरसाइकिल को जबरन छुड़ाने का आरोप है। यह बाइक उनके घर के पास से बरामद हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके घर पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि 23 मई को भी पुलिस प्रमोद सिंह के घर पहुंची थी। उस दौरान पुलिस जांच का वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए दो थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया था। अब पुलिस ने फरार चल रहे प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !