Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Ranchi News: रांची पुलिसिंग में बड़ा बदलाव, राजधानी को मिलेंगे दो नए एसपी, शहर को नॉर्थ और साउथ जोन में बांटने की तैयारी

Ranchi News: राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है। शहर की तेजी से बढ़ती आबादी और बदलते अपराध के तरीकों को देखते हुए एसपी रैंक के दो नए पद सृजित करने की योजना बनाई गई है। यह प्रस्ताव फिलहाल राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। मंजूरी मिलने के बाद राजधानी में कानून-व्यवस्था और अपराध अनुसंधान दोनों को नई मजबूती मिलेगी।


रांची में दो नए एसपी पदों का प्रस्ताव, पुलिसिंग होगी और मजबूत
प्रस्ताव के तहत सिटी एसपी-2 और एसपी (मुख्यालय एवं अपराध) के नए पद बनाए जाएंगे। सिटी एसपी-2 शहरी क्षेत्र के बढ़ते दायरे की निगरानी करेंगे, जबकि एसपी (मुख्यालय एवं अपराध) प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ संगीन अपराधों की मॉनिटरिंग और अनुसंधान पर विशेष ध्यान देंगे। वर्तमान में रांची में केवल सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी तैनात हैं।

थानों के क्षेत्राधिकार में होगा बड़ा बदलाव
नए पदों के सृजन के साथ राजधानी के थाना क्षेत्रों के अधिकार क्षेत्र में भी बदलाव किया जाएगा। कांके, नामकुम और रिंग रोड के आसपास तेजी से विकसित हो रहे नए रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों को ग्रामीण एसपी के बजाय सिटी एसपी के दायरे में लाने की योजना है। इसके लिए रांची शहर को सिटी एसपी नॉर्थ और सिटी एसपी साउथ दो हिस्सों में विभाजित किया जा सकता है।

साइबर और संगठित अपराध पर होगी कड़ी निगरानी
रांची के बढ़ते भौगोलिक विस्तार और साइबर क्राइम, संगठित अपराध तथा जमीन विवाद जैसे मामलों में वृद्धि को देखते हुए विशेष निगरानी की जरूरत महसूस की जा रही है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि एसपी (मुख्यालय एवं अपराध) का नया पद पुलिसिंग को तकनीकी और रणनीतिक रूप से अधिक प्रभावी बनाएगा, जिससे अपराध नियंत्रण और जांच की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और मजबूत हो सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !