Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-21

Seraikela Accident: ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन युवक हुए घायल, 407 भी खम्बे में टकराई

Seraikela: सरायकेला खरसावां जिले के टाटा पुरुलिया जाने वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग 32 चांडिल थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक के समीप रात्रि 2:00 बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक अपने निवास स्थान नीमडीह जाने के क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीनों युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई। 

सड़क दुर्घटना में घायल युवक में कार्तिक मांझी एवं अन्य दो युवक का नाम बताया जा रहा हैं। जिसे स्थानीय लोगों एवं चांडिल थाना प्रभारी द्वारा प्राथमिक उपचार करवा करके एमजीएम अस्पताल रेफर करवाया दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक के समीप मुख्य सड़क पर दो फीट का गड्ढा बना हुआ है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को अक्सर सड़क दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।


कुछ दिन पूर्व ही एक दंपति उसी गड्ढे का शिकार हुआ था। वहीं 407 वाहन भी गड्ढे में गिरने से अपना नियंत्रण खो कर एक पिलर में टक्कर मार दी थी। जिसमें चालक की जान बाल- बाल बची थीं। फिलहाल जिला प्रशासन की अनदेखी से स्थानीय नागरिक एवं राहगीरों को सड़क दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा हैं। अगर ससमय इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो और भी अप्रिय घटना घट सकती है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !