Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म “हैवान” इस दिन होगी रिलीज, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म हैवान की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. निर्देशक प्रियदर्शन की यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके बाद दर्शकों में इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है.
रिलीज डेट के साथ बढ़ी फैंस की उत्सुकता
फिल्म के निर्माण से जुड़ी कंपनी केवीएन प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की. मेकर्स के मुताबिक, हैवान एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें लंबे समय बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी साथ दिखाई देगी. रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है.


दमदार स्टारकास्ट के साथ लौटे प्रियदर्शन
हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने किया है. अपनी अलग निर्देशन शैली के लिए पहचान रखने वाले प्रियदर्शन से दर्शकों को इस फिल्म से भी एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है.


हालिया फिल्मों के बाद “हैवान” पर टिकी निगाहें
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी हाल ही में भूत बंगला में साथ काम कर चुकी है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हुई. भूल भुलैया के बाद यह प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी, जिसे दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !