Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Jamshedpur News: जमशेदपुर में एसआरएच स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत, अब एक ही जगह मिलेगी सस्ती दवा से लेकर आधुनिक जांच तक की सुविधा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बामनगोड़ा स्थित सालगाझरी केबिन के पास शनिवार को एसआरएच स्वास्थ्य सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि नयनतारा सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया. इस मौके पर चिकित्सकों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही.
लोगों को मिलेगी बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवा
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र शहरवासियों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. आयोजकों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है.

एक ही स्थान पर दवा, जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा
एसआरएच स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से मरीजों को जी लैब फार्मेसी के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण दवाएं 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके साथ ही ल्यूपिन डायग्नोस्टिक्स के माध्यम से आधुनिक जांच की सुविधा भी मिलेगी. वहीं आधुनिक तकनीक से लैस रीच एआई मशीन के जरिए प्रिवेंटिव हेल्थकेयर से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिलेगी.

केंद्र का किया गया निरीक्षण
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया और इसके सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया गया. आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह केंद्र आने वाले समय में शहर के लोगों के लिए भरोसेमंद और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !