Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

BREAKING: बिस्टुपुर में देर रात हिंसक झड़प, दो युवक गंभीर रूप से घायल

BREAKING: बिस्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीडी में देर रात हुई हिंसक झड़प में कई युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झड़प में घायल दो युवकों को इलाज के लिए टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है। दोनों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु और प्रत्युष के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।



धारदार हथियार से हमले की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार हमले में किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे घाव काफी गंभीर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलने पर बिस्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

अपडेट जारी....
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !