Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Gamharia News: गम्हरिया थाना के पास सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी, ब्रेकडाउन वाहन के पीछे लगा दी हरी पत्ती

Gamharia: सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। गम्हरिया थाना के समीप मुख्य सड़क पर एक ब्रेकडाउन वाहन बीच सड़क पर खड़ा मिला, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर उसके पीछे रिफ्लेक्टर या चेतावनी त्रिकोण लगाने के बजाय केवल एक हरी पत्ती रख दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी देर से सड़क पर खराब अवस्था में खड़ा था। ऐसे में रात के समय या कम दृश्यता की स्थिति में यह किसी भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकता है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों के लिए समय रहते वाहन को देख पाना मुश्किल हो सकता है।

नियमों की हो रही अनदेखी
मोटर वाहन नियमों के अनुसार, किसी भी ब्रेकडाउन वाहन के पीछे निर्धारित दूरी पर रिफ्लेक्टिव त्रिकोण या अन्य चेतावनी संकेत लगाना अनिवार्य है, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालक सतर्क हो सकें। लेकिन मौके पर ऐसे किसी सुरक्षा इंतजाम की बजाय केवल हरी पत्ती रखी गई थी, जो पर्याप्त चेतावनी नहीं मानी जा सकती। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में इस तरह की लापरवाही अक्सर देखने को मिलती है। उनका कहना है कि हरी पत्ती दूर से दिखाई नहीं देती, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को प्रतिक्रिया देने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सड़क सुरक्षा को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन गम्हरिया थाना के समीप ही इस तरह की लापरवाही सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ब्रेकडाउन वाहनों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !