Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Jamshedpur News : परसुडीह के खासमहल में दंपती से विवाद और धमकी का आरोप, स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल इलाके में शनिवार रात कथित तौर पर कुछ पुलिसकर्मियों और एक दंपती के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि फूड स्टॉल पर ऑर्डर मिलने में देरी को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया, जिसके बाद दंपती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।


फूड स्टॉल पर ऑर्डर को लेकर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खासमहल निवासी मो. खालिद आलम अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ एक फूड स्टॉल के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोग, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी बताया, कथित तौर पर बिना वर्दी में थे और शराब का सेवन कर रहे थे। ऑर्डर मिलने में देरी को लेकर शुरू हुई बहस बाद में विवाद में बदल गई।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस का पक्ष आना बाकी

पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ अभद्रता की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि विवाद में शामिल लोग पुलिस के जवान थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !