Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Chaibasa News: चाईबासा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गर्भवती महिला और मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के मारिया साईं टोला में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक गर्भवती महिला और उसकी आठ वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय नानिका बिरुवा और उनकी पुत्री शर्मीला बिरुवा के रूप में हुई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोप महिला के जेठ पर लगा है। बताया जा रहा है कि परिवार के दोनों भाई अलग-अलग रहते थे। लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान डायन-बिसाही के संदेह और आपसी तनाव के बीच आरोपी ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

भाई पर भी किया हमला, किसी तरह बची जान
घटना के दौरान आरोपी ने अपने छोटे भाई दकोल सिंह बिरुवा पर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की। हालांकि दकोल सिंह किसी तरह मौके से भाग निकले, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद आरोपी ने घर में मौजूद गर्भवती महिला और उसकी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में जान गंवाने वाली नानिका बिरुवा गर्भवती थीं। एक साथ मां और मासूम बच्ची की हत्या से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद मंझारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

हत्या की वजह की जांच जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं है। हत्या के पीछे केवल डायन-बिसाही का संदेह था या कोई अन्य पारिवारिक कारण भी जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !