Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jharkhand News : झारखंड शराब घोटाला, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे रोहित उरांव को ED का समन, दो दिन होगी पूछताछ

Jharkhand News : झारखंड के चर्चित शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव तथा उनके बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। दोनों को रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में अलग-अलग समय पर आज और कल पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।


नई आबकारी नीति और मनी ट्रेल पर होगी पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, ईडी नई आबकारी नीति के निर्माण, उससे जुड़े प्रशासनिक निर्णयों, कथित वित्तीय लेनदेन और संभावित मनी ट्रेल की जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि शराब कारोबार से जुड़े व्यक्तियों या कंपनियों के साथ किसी प्रकार के आर्थिक या व्यावसायिक संबंध रहे या नहीं। रोहित उरांव से बैंक खातों, वित्तीय दस्तावेजों और कथित कारोबारी साझेदारी को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं, जबकि रामेश्वर उरांव से आबकारी नीति से जुड़े निर्णयों पर जानकारी ली जाएगी।

पहले भी हो चुकी हैं छापेमारी, कई आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में ईडी पहले भी झारखंड समेत कई राज्यों में छापेमारी कर चुकी है। जांच के दौरान एजेंसी ने दस्तावेज, नकदी और डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा किया था, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। यह मामला आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर दर्ज प्राथमिकी के बाद शुरू हुआ था। बाद में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि, समय पर आरोपपत्र दाखिल नहीं होने के कारण गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत से डिफॉल्ट जमानत मिल चुकी है। फिलहाल ईडी दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़कर मामले की गहन जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !