Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jharkhand News: 25 लाख का इनामी रह चुका पूर्व नक्सली कान्हु मुंडा पुरुलिया जेल शिफ्ट, झारखंड में सभी 47 मामलों का हो चुका है निपटारा

Jharkhand News: कभी 25 लाख रुपये का इनामी रहा पूर्व नक्सली कान्हु मुंडा को हजारीबाग ओपन जेल से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल स्थानांतरित कर दिया गया है. करीब दो सप्ताह पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे पुरुलिया भेजा गया, जहां उसके खिलाफ दर्ज दो मामलों की सुनवाई लंबित है.

झारखंड के सभी मामलों का हो चुका है निपटारा
जानकारी के मुताबिक, झारखंड में कान्हु मुंडा के खिलाफ दर्ज सभी 47 मामलों की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब केवल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में दर्ज दो मामलों की सुनवाई बाकी है. इन मामलों में अदालत का फैसला आने के बाद ही उसकी रिहाई पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

25 लाख का इनामी था कान्हु मुंडा
पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांधा प्रखंड स्थित जियान गांव निवासी कान्हु मुंडा कभी नक्सली संगठन का एरिया कमांडर था. उस पर गुड़ाबांधा थाना पर हमला, एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों की हत्या, ट्रेन पर फायरिंग और कई नक्सली वारदातों में शामिल होने के आरोप थे. उसकी गिरफ्तारी पर सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.



2017 में किया था आत्मसमर्पण
कान्हु मुंडा ने वर्ष 2017 में आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद उसे पहले जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में रखा गया और बाद में हजारीबाग ओपन जेल भेज दिया गया. अब पुरुलिया में लंबित मामलों की सुनवाई के लिए उसे वहां की जेल में शिफ्ट किया गया है. उसकी रिहाई पर अंतिम फैसला पश्चिम बंगाल की अदालत में चल रहे इन मामलों के निपटारे के बाद ही होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !