Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jharkhand Sports: रांची के बरियातू हॉकी सेंटर की तीन बेटियों का भारतीय जूनियर टीम में चयन, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर दिखाएंगी दम

Jharkhand Sports: झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य का गौरव बढ़ाया है. रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू हॉकी सेंटर की तीन खिलाड़ियों, बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है. तीनों खिलाड़ी 5 से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी.

सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी भारतीय टीम
यूरोप दौरे के दौरान भारतीय जूनियर महिला टीम सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमों के खिलाफ होने वाले इन मैचों से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव मिलेगा और अपने खेल को निखारने का अवसर भी मिलेगा.

बरियातू हॉकी सेंटर ने फिर बढ़ाया मान
बरियातू हॉकी सेंटर लंबे समय से झारखंड में महिला हॉकी प्रतिभाओं को तराशने का प्रमुख केंद्र रहा है. यहां से पहले भी कई खिलाड़ी भारतीय टीम तक पहुंच चुकी हैं. इस बार एक साथ तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन सेंटर की मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण माना जा रहा है.



हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !