Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jharkhand Breaking: शराब घोटाला मामले में आज ED के समक्ष पेश नहीं होंगे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव

Jharkhand Breaking: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन के बावजूद पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष पेश नहीं होंगे. उन्होंने ईडी को अपनी अनुपलब्धता की जानकारी दे दी है.

25 जून को जारी हुआ था समन
जानकारी के अनुसार, ईडी ने 25 जून को शराब घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन जारी किया था. दोनों को कई आवश्यक दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों के साथ ईडी के जोनल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था.



दोबारा समन जारी होने की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, रोहित उरांव ने ईडी को सूचित किया है कि वह सोमवार को निर्धारित पूछताछ में शामिल नहीं हो पाएंगे. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए नई तारीख के साथ दोबारा समन जारी कर सकती है. फिलहाल ईडी की ओर से नए समन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !