Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jamshedpur News: बिष्टुपुर DD बार चाकूबाजी मामले पर करणी सेना का फूटा गुस्सा, थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डॉन (DD) बार के बाहर 27 जून की रात करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह और प्रत्युष आनंद पर हुए जानलेवा हमले को लेकर करणी सेना ने सोमवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया. संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली और फरार आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की.

करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में CCTV फुटेज सामने आ चुके हैं और कई आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है, इसके बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है. उन्होंने पुलिस से मांग की कि शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाए.

पुलिस की मौजूदगी में हमला कैसे हुआ, पूछा सवाल
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घटना पुलिस पेट्रोलिंग और टाइगर मोबाइल जवानों की मौजूदगी में हुई, फिर भी हमलावरों ने चापड़ और चाकू जैसे हथियारों से खुलेआम हमला कर दिया. करणी सेना ने पूछा कि जब पुलिस मौके पर मौजूद थी, तब इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब तक कोई विभागीय कार्रवाई या निलंबन क्यों नहीं किया गया.

जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं हिमांशु और प्रत्युष
करणी सेना ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु कुमार सिंह और प्रत्युष आनंद अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. संगठन ने कहा कि दोनों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का भरोसा
बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच तेजी से जारी है. उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये रहे मौजूद
थाना पहुंचने वाले प्रतिनिधिमंडल में करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, प्रदेश सचिव कमलेश सिंह समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !