Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jamshedpur Crime News: साकची में 500 की रंगदारी नहीं मिलने पर धारदार हथियार से हमला, बुलेट छोड़ फरार तीन आरोपी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची बाजार स्थित होटल कलकत्तिया के सामने सोमवार को दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बुलेट बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पहले पान दुकान से गुटखा और सिगरेट खरीदी, फिर दुकानदार से 500 रुपये की मांग की।



विरोध पर चाकू से हमला, दो घायल अस्पताल में भर्ती
स्थानीय लोगों के विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

बुलेट छोड़कर भागे आरोपी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
हमले के बाद तीनों आरोपी अपनी बुलेट बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बुलेट बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !