Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 का एस्केलेटर हुआ खराब, यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लगा एस्केलेटर सोमवार सुबह अचानक खराब हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. एस्केलेटर बंद होने के कारण सैकड़ों यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियां चढ़कर आना-जाना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, एस्केलेटर सुबह करीब 9 बजे से ही बंद पड़ा था. स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मचारियों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी, जिसके बाद तकनीशियन को बुलाकर मरम्मत का काम शुरू कराया गया.

पहले भी बंद रहता है दूसरा एस्केलेटर
यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर एस्केलेटर की समस्या नई नहीं है. प्लेटफॉर्म नंबर-2 और 3 पर लगा एस्केलेटर भी अक्सर खराब रहता है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और भारी सामान लेकर सफर करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है.



पीछे वाला एस्केलेटर अब तक शुरू नहीं
स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पिछले हिस्से में लगाया गया दूसरा एस्केलेटर भी अब तक चालू नहीं हो सका है. ऐसे में यदि मुख्य एस्केलेटर बंद हो जाए तो यात्रियों के पास सीढ़ियों का ही सहारा बचता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !