Jamshedpur News: झारखंड पुलिस की एक पेट्रोलिंग गाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इसकी वजह कोई कार्रवाई नहीं, बल्कि गाड़ी पर लिखी गई अंग्रेजी की एक स्पेलिंग मिस्टेक है. वायरल तस्वीर में पुलिस वाहन पर "POLICE PATROL CAR" की जगह "POLICE PETROL CAR" लिखा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
वायरल फोटो में झारखंड पुलिस की महिंद्रा बोलेरो पेट्रोलिंग गाड़ी दिखाई दे रही है. वाहन पर "Jharkhand Police" और आपातकालीन सेवा 112 भी अंकित है. हालांकि, तस्वीर में गाड़ी की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं दिख रही है, जिसके कारण यह पता नहीं चल पाया है कि यह वाहन राज्य के किस जिले का है.
स्पेलिंग गलती पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इस गलती को लेकर मजाकिया टिप्पणियां कर रहे हैं. इस वाहन में "PATROL" (गश्त) की जगह "PETROL" (ईंधन) लिख दिया गया है. फिलहाल झारखंड पुलिस की ओर से इस वायरल तस्वीर या स्पेलिंग मिस्टेक को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वाहन किस जिले में तैनात है और यह गलती कब से वाहन पर मौजूद है. सोशल मीडिया पर तस्वीर तेजी से शेयर की जा रही है और यह चर्चा का विषय बनी हुई है.