Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Bokaro News : बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय में युवक और महिला से मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप

Bokaro News : बोकारो के सिविल सर्जन कार्यालय में एक युवक और महिला के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। युवक साजिद हुसैन ने आरोप लगाया है कि वह शकीला नामक महिला की समस्या के समाधान के लिए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट की गई। घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया और पुलिस तक पहुंच गया।


युवक ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

साजिद हुसैन का आरोप है कि कार्यालय में उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े एक कर्मचारी पर मारपीट का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत रखने पर उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया और उनके साथ अभद्रता की गई।

सिविल सर्जन ने आरोपों को बताया निराधार, पुलिस जांच में जुटी

वहीं सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि युवक बिना किसी ठोस आधार के भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगा था। जब उससे तथ्यों के बारे में पूछा गया तो वह आक्रामक हो गया और कार्यालय में हंगामा करने लगा। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होने पर सुरक्षा कर्मियों की मदद से उसे कार्यालय से बाहर कराया गया।

घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !