Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jamshedpur News: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 30 जून को ब्लॉक क्लोजर, कर्मचारियों के लिए जारी हुआ शेड्यूल

Jamshedpur News: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 30 जून को ब्लॉक क्लोजर रहेगा. कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस दिन अधिकांश विभागों में उत्पादन कार्य बंद रहेगा. हालांकि, व्हीकल फैक्टरी और व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच (Vehicle Preparation & Dispatch) विभाग इस ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित नहीं होंगे और वहां सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा.

1 जुलाई को रहेगा कम्पेनसेटरी ऑफ
कंपनी के 26 जून को जारी सर्कुलर के अनुसार, 28 जून को कार्य करने के बदले कर्मचारियों को 1 जुलाई को कम्पेनसेटरी ऑफ (Compensatory Off) दिया जाएगा. इस दिन संबंधित कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे.

2 जुलाई से ड्यूटी पर लौटेंगे कर्मचारी
कंपनी ने बताया है कि अधिकांश कर्मचारी 2 जुलाई को अपनी नियमित ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे. हालांकि, व्हीकल फैक्टरी और व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच विभाग के कर्मचारियों के लिए 2 जुलाई को भी ब्लॉक क्लोजर लागू रहेगा और इन विभागों में उस दिन भी उत्पादन कार्य बंद रहेगा.



अवकाश और वेतन का रहेगा यह प्रावधान
ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित कर्मचारियों को दिन के 50 प्रतिशत समय के लिए अपनी अर्जित अवकाश (Earned Leave) या आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) का उपयोग करना होगा. शेष 50 प्रतिशत अवधि के लिए कंपनी की ओर से सामान्य वेतन अथवा मजदूरी का भुगतान किया जाएगा. कंपनी ने कर्मचारियों से जारी शेड्यूल के अनुसार अपनी ड्यूटी और अवकाश की योजना बनाने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !