Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jamshedpur News : मानगो और ओलिडीह में तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई, रंगदारी के वारंटी की गिरफ्तारी

Jamshedpur News : शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर मानगो और ओलिडीह थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत तीन केस दर्ज किए हैं। इनमें रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी, आत्महत्या के लिए उकसाने और एक पुराने मामले के वारंटी की गिरफ्तारी शामिल है।


शिकायतकर्ता लक्ष्मी महतो ने आरोप लगाया है कि 20-21 जून की मध्यरात्रि शांति नगर इलाके में आरोपियों ने रंगदारी की मांग की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मकान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में रविन्द्रनाथ गौड़ और उसके अन्य साथियों को आरोपी बनाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पर भी कार्रवाई

मानगो थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी डब्बू मुखी उर्फ प्रितम कुमार मुखी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके वर्तमान ठिकाने न्यू ओलिडीह स्थित बिरसा रोड से पकड़ा गया। उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !