Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां की किरण महतो ने शिक्षा और मॉडलिंग में बनाई अलग पहचान, कई प्रतिष्ठित खिताब किए अपने नाम

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले की प्रतिभाशाली युवती किरण महतो ने शिक्षा और मॉडलिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी एनआईटी से पूरी की और वर्तमान में विमेंस कॉलेज से एम.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने पिछले 11 वर्षों से मॉडलिंग के क्षेत्र में लगातार मेहनत करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। किरण महतो ने अपने मॉडलिंग करियर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें मिस जमशेदपुर 2024, मिस ग्लोरी झारखंड 2025, मिस पुरुलिया 2025 का खिताब मिला, जबकि मिस यूनिवर्सल झारखंड 2026 प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ओडिशा के राउरकेला में आयोजित एक प्रतियोगिता में उन्हें क्राउनिंग सेरेमनी सम्मान से भी नवाजा गया।

परिवार के सहयोग और मेहनत को दिया सफलता का श्रेय
किरण के पिता शत्रुघ्न महतो एक सेवा कर्मी हैं, जबकि उनकी माता जोश्ना महतो गृहिणी हैं। किरण का कहना है कि परिवार के सहयोग, आत्मविश्वास और लगातार मेहनत की बदौलत वह अपने सपनों को साकार कर सकीं। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी ईमानदारी से प्रयास किया जाए तो पढ़ाई और अपने जुनून, दोनों में सफलता हासिल की जा सकती है। किरण महतो की इस उपलब्धि पर कोल्हान क्षेत्र के जेबीकेएसएस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उनके आवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किरण की सफलता पूरे कोल्हान की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

*
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !