Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल के बाहर लावारिस अवस्था में बुजुर्ग का शव बरामद, अचानक बिगड़ी तबीयत से तोड़ा दम

Jamshedpur: जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर सोमवार देर रात एक लावारिस बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग कदमा शास्त्रीनगर इलाके का रहने वाला था और पिछले कुछ दिनों से डिमना व आसपास के क्षेत्रों में उसे लावारिस हालत में घूमते हुए देखा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 9 बजे वह अस्पताल गेट के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़ा। लोगों ने बताया कि उस समय उसके मुंह से झाग निकल रहा था और वह बेहद कमजोर स्थिति में था।

अस्पताल कर्मियों ने पहुंचाया इमरजेंसी वार्ड
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के वार्ड बॉय ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को स्ट्रेचर की मदद से इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मेडिकल टीम की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के साथ-साथ मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !