Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Ranchi News : ग्रामीण विकास विभाग ने खरीदीं 24 नई बोलेरो, 11 जिलों के बीडीओ को मिलेंगी गाड़ियां

Ranchi News : झारखंड सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रखंड स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के 11 जिलों के 24 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के लिए नई बोलेरो गाड़ियां खरीदी हैं। प्रत्येक वाहन की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई गई है।


इन वाहनों का वितरण 2 जुलाई को रांची स्थित एफएफपी बिल्डिंग के सभागार में आयोजित समारोह में किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बीडीओ के बीच इन वाहनों की चाबी सौंपेंगी।

मैदानी कार्यों को मिलेगी गति, योजनाओं की निगरानी होगी बेहतर

ग्रामीण विकास विभाग का मानना है कि नई गाड़ियों के उपलब्ध होने से बीडीओ को ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित दौरा करने, विकास योजनाओं की निगरानी करने और प्रशासनिक कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करने में सुविधा होगी। इससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आने की उम्मीद है।

विभाग के अनुसार, जिन प्रखंडों में वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहां अधिकारियों को अब तक आवागमन में विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई गाड़ियों से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी।

इन जिलों और प्रखंडों के बीडीओ को मिलेंगी बोलेरो

विभाग की ओर से जिन 24 प्रखंडों के लिए वाहन खरीदे गए हैं, उनमें बोकारो के बेरमो, चंद्रपुरा और नावाडीह, हजारीबाग के हजारीबाग सदर, टाटीझरिया, दारू और विष्णुगढ़, गिरिडीह के गिरिडीह सदर, बेंगाबाद और बिरनी, चतरा के चतरा और सिमरिया, सिमडेगा के बोलबा, ठेठईटांगर और कुरडेग, गुमला के रायडीह, पालकोट, विशुनपुर और घाघरा, लातेहार के सरयू, पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी, रांची के बेड़ो, दुमका के रानीश्वर तथा पाकुड़ के पकुड़िया प्रखंड शामिल हैं।

ग्रामीण विकास विभाग का कहना है कि प्रशासनिक संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में यह पहल प्रखंड स्तर पर सरकारी योजनाओं की प्रभावी निगरानी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !